|
|
विविधता एवं अनेकता भारतीय समाज की एक विलक्षण विशेषता है। भारतीय लोग तीर्थ यात्राओं सहित अनेक रस्मों के साथ विभिन्न धर्मों का अनुसरण करते हैं। हज मुस्लिमों द्वारा की जाने वाली ऐसी तीर्थ यात्रा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय यात्रा शामिल होती है। जैसा कि अन्य लोग करते है। जैसे कि कैलाश मानसरोवर यात्राएं, श्री ननकाना साहिब की यात्रा। हज एक 5 दिन का एक धार्मिक जलसा होता है जो सऊदी अरब राज्य में होता है। हज प्रबंधन से संबंधित कार्य 01 अक्तूबर, 2016 से विदेश मंत्रालय से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को हस्तांतिरत कर दिया गया है। हज समिति अधिनियम, 2002 के अधीनस्थापित तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियत्रंणाधीन कार्य कर रही भारतीय हज समिति (एचसीओआई) भारत में व्यवस्था करती है। भारत का प्रधानकौंसलावास (सीजीआई) जेद्दा, सऊदी अरब में एचसीओआई द्वारा भेजे गए हज यात्रियों के लिए व्यवस्थाओं का समन्वय करता है। हज करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या, भारत सरकार और सऊदी अरब के राज्यों द्वारा द्विपक्षीय रूप से निर्धारित की जाती है।तीर्थयात्रियों का कोटा भारत की हज समिति (एचसीओआई) और निजी टूर ऑपरेटर (पीटीओ) के बीच बांटा गया है।हज 2017 के लिए, भारत का वार्षिक कोटा 1,70,025 तीर्थयात्रियों का था। जिसमें 1,24,940 भारतीय हाजियों ने हज समिति ऑफ इंडिया (एचसीओआई) और 45,000 निजी टूर ऑपरेटर (पीटीओ) के माध्यम से हज किया।हज 2018 के लिए, भारत का वार्षिक कोटा 1,75,025 तीर्थयात्रियों तक बढ़ गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 5000 अधिक है। भारत के मुस्लिम नागरिक, जो एचसीओआई के माध्यम से हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं, अपने संबंधित राज्य की हज समितियों (एसएचसी) अथवा एचसीओआई से संपर्क कर सकते हैं। वे एचसीओआई की वेबसाइट से भी सभी संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। http://hajcommittee.gov.in/. |
![]() माननीय मंत्री श्रीमती स्मृति ज़ूबिन इरानी ![]() माननीय राज्यमंत्री श्री जॉन बर्ला |
|
|
| कॉपीराइट नीति | गोपनीयता नीति | उपयोग की शर्तें | हाइपरलिंक पॉलिसी | अस्वीकरण | अभिगम्यता वक्तव्य | वेबसाइटों की निर्देशिका | वर्ष कैलेंडर | प्रतिक्रिया | हमसे संपर्क करें | |